Top News

अनपरा में ऑपरेटिंग स्टाफ मनोरंजन केंद्र का चुनाव संपन्न

 

कृष्णा कुमार मद्धेशिया बने अध्यक्ष, 82.9% मतदान के साथ शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई प्रक्रिया

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 


अनपरा।
ऑपरेटिंग स्टाफ मनोरंजन केंद्र अनपरा की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु 3 मई 2026 को हुए चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो गए। चुनाव में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 82.9 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

चुनाव परिणामों के अनुसार कृष्णा कुमार मद्धेशिया अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की। अध्यक्ष पद के लिए कुल 447 मत पड़े, जिसमें कृष्णा कुमार मद्धेशिया को 208 वोट, शक्ति प्रकाश को 191 वोट और राजकुमार को 35 वोट प्राप्त हुए।

महासचिव पद पर सतेंद्र कुमार ने जीत दर्ज की। इस पद के लिए भी 447 वोट पड़े, जिसमें सतेंद्र कुमार को 256 वोट और जितेंद्र प्रजापति को 176 वोट मिले।

कोषाध्यक्ष पद पर प्रभाकर सिंह विजयी रहे। उन्हें 242 वोट मिले, जबकि अजीत कुमार सिंह को 187 वोट प्राप्त हुए। क्रीड़ा सचिव पद पर संदीप रमन ने 259 वोट पाकर जीत हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी उमेश कुमार बिंद को 172 वोट मिले।

इसके अलावा कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। महबूब अहमद उपाध्यक्ष, कपिलदेव लेखा निरीक्षक, सुजीत सोनी सांस्कृतिक सचिव तथा जय कुमार सैनी पुस्तकालय सचिव पद पर बिना मुकाबले निर्वाचित घोषित किए गए।

चुनाव अधिकारी सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुआ। उन्होंने सफल आयोजन के लिए पूर्व कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया और सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

चुनाव के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था पूरी तरह संतोषजनक रही, जिससे पूरा चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और सुचारू रूप से सम्पन्न हो सकी।





Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume