Top News

विण्ढमगंज पुलिस का बड़ा एक्शन : अवैध गोवंश तस्करी का भंडाफोड़

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 

दो तस्कर गिरफ्तार, 6 गोवंश, पिकअप वाहन, मोबाइल व नकदी बरामद


सोनभद्र।
जनपद में अवैध गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विण्ढमगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो गोवंश तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 गोवंश, एक पिकअप वाहन, मोबाइल फोन एवं नकदी बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अवैध गोवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विण्ढमगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह महत्वपूर्ण कार्रवाई की।

बताया गया कि 6 मई को उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव मय पुलिस बल के साथ कोन मोड़, सलैयाडीह क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पिकअप वाहन संख्या UP64H6540 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में क्रूरतापूर्वक लदे 06 गोवंश बरामद हुए। मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से गोवंशों को एकत्रित कर पिकअप वाहन में भरकर बभनी, म्योरपुर, दुद्धी एवं विण्ढमगंज के रास्ते झारखंड ले जाते थे। वहां से आगे इन्हें बिहार भेजा जाता था, जहां वध किए जाने की आशंका जताई गई है।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना विण्ढमगंज में मु0अ0सं0 61/2026 के तहत धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

*गिरफ्तार अभियुक्त

अरविन्द कुमार गुप्ता पुत्र मेहीलाल गुप्ता निवासी बरवे टोला झुझवा थाना बभनी जनपद सोनभद्र।

राजनारायण गोड़ पुत्र गुलाली गोड़ निवासी पोखरा थाना बभनी जनपद सोनभद्र।

*बरामदगी

• 01 गाय

• 05 बछिया

• 01 पिकअप वाहन (UP64H6540)

• 02 मोबाइल फोन

• ₹1590 नकद

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम* 

• शिव कुमार सिंह, थानाध्यक्ष विण्ढमगंज

• उ0नि0 जयप्रकाश यादव

• का0 भूपेन्द्र पाण्डेय

• का0 अजय

• वाहन चालक फिरोज अहमद

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध गोवंश तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume