बीजपुर में आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, शराब दुकानों पर छापा

 

अनियमितताओं पर सख्ती, दुकानदारों को नोटिस और चेतावनी—10 बजे के बाद बिक्री पर होगी कड़ी कार्रवाई

बीजपुर (सोनभद्र):


बीजपुर क्षेत्र में संचालित शराब दुकानों पर मिल रही लगातार अनियमितताओं के चलते आबकारी विभाग ने शुक्रवार शाम सख्त रुख अपनाते हुए ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। बीजपुर बाजार स्थित एक कंपोजिट अंग्रेजी व बीयर शॉप तथा देसी शराब की दुकान पर आबकारी निरीक्षक ने टीम के साथ औचक निरीक्षण किया।

छापेमारी के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रिकॉर्ड और सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की गई। जांच में कई अनियमितताएं सामने आने पर दोनों दुकानों को सख्त हिदायत देते हुए नोटिस थमा दिया गया। इसके अलावा स्वागत गेट स्थित कंपोजिट दुकान पर भी कार्रवाई करते हुए दुकानदार को समय सीमा का पालन करने और ओवररेटिंग न करने की कड़ी चेतावनी दी गई।

आबकारी निरीक्षक रविनंदन गोंड ने बताया कि लंबे समय से नई खुली कंपोजिट दुकान और देसी शराब दुकान द्वारा निर्धारित समय के बाद भी बिक्री किए जाने की शिकायत मिल रही थी। जांच के बाद दोनों दुकानों के पिछले दरवाजों को सील कर नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रात 10:00 बजे के बाद शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 *पत्रकारिता के नाम पर अवैध वसूली पर भी सख्त रुख* 


मामले के दौरान यह भी सामने आया कि क्षेत्र में कुछ लोग पत्रकारिता की आड़ में शराब कारोबारियों से धन उगाही कर रहे हैं और अवैध सप्लाई को बढ़ावा दे रहे हैं। इस पर आबकारी निरीक्षक ने दो टूक कहा कि कानून सभी के लिए समान है। यदि कोई व्यक्ति पत्रकारिता के नाम पर ब्लैकमेलिंग या अवैध वसूली करता पाया गया, तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस निरीक्षण अभियान में आबकारी निरीक्षक रविनंदन गोंड के साथ प्रधान आबकारी आरक्षी अफजल सिद्दीकी, आरक्षी धर्मेंद्र सिंह, महिला आरक्षी सरिता देवी एवं चालक सतीश साहू शामिल रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume