Top News

मनुष्य जीवन में अंतिम क्षणों तक जीवन परिवर्तन की संभावना के द्वार सदा खुले रहते हैं।

 


*मनुष्य जीवन में अंतिम क्षणों तक जीवन परिवर्तन की संभावना के द्वार सदा खुले रहते हैं। वह चाहे तो सदैव अपने जीवन को उत्कृष्ट से उत्कृष्ट बनाने में अथवा निकृष्ट से निकृष्ट बना पाने में समर्थ होता है। मनुष्य जीवन के अलावा अन्य सभी प्राणी प्रकृति के ही अधीन होते हैं। उनमें जन्म के बाद अपने जीवन परिवर्तन की कोई संभावना बाकी नहीं रह जाती है।*

*मनुष्य अपने संग से, अपने संस्कारों से एवं अपने परिवेश से जीवन को परिवर्तित करने में सक्षम होता है। यदि कुसंग से अपना पतन भी करा सकता है तो सुसंग से जीवन उन्नति एवं कल्याण के मार्ग पर भी बढ़ सकता है। उस प्रभु ने कृपा करके हमको मानव देह प्रदान किया है तो फिर श्रेष्ठ पथ का अनुगमन करते हुए, श्रेष्ठ का ही चिंतन करते हुए अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहना ही जीवन की परम सार्थकता है।*

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

        🙏धन्यवाद।🙏

रामआश्रय बिंद प्रधान संपादक 

दैनिक सोनभद्र उजाला एवं सोन की आवाज न्यूज़ 

9554175344,9335932664

🌞🌻🌼🙏🏻🙏🏻🌼🌻🌞

*वंदेभारत । शुभ दिवस*

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

          *2026*




Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume