विचार क्रांति ज्ञान यज्ञ अभियान के तहत 79 खंडों के 472वें ऋषि वाङ्मय का पुस्तकालय को ज्ञानदान
बहराइच। गायत्री ज्ञान मंदिर, इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रांति ज्ञान यज्ञ अभियान के अंतर्गत डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस, सबलापुर, बहराइच के केंद्रीय पुस्तकालय में युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खंडों वाले ऋषि वाङ्मय की स्थापना का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह 472वां ऋषि वाङ्मय स्थापना कार्यक्रम था। इस अवसर पर मधू गुप्ता ने अपने ससुर प्रेम चन्द्र अग्रवाल, सास वीर कुमारी अग्रवाल एवं जीवनसाथी दिनेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में ज्ञानदान के रूप में सम्पूर्ण ऋषि वाङ्मय साहित्य पुस्तकालय को भेंट किया। साथ ही संस्थान के छात्र-छात्राओं को अखण्ड ज्योति हिंदी पत्रिका भी वितरित की गई।
कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य सतीश चन्द्र तिवारी, प्रशासनिक प्रबन्धक विनोद त्रिपाठी तथा नर्सिंग प्राचार्या डॉ. के. रोजा रानी को अमृतवाणी कैलेंडर भेंट किया गया।
वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ऋषि वाङ्मय में निहित सद्ज्ञान व्यक्ति को निरोगी जीवन जीने, सकारात्मक सोच विकसित करने और सन्मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए यह साहित्य ज्ञान, संस्कार और जीवन मूल्यों का महत्वपूर्ण स्रोत साबित हो सकता है।
इस अवसर पर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य सतीश चन्द्र तिवारी, प्रशासनिक प्रबन्धक विनोद त्रिपाठी एवं शिव प्रसाद सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। नर्सिंग प्राचार्या डॉ. के. रोजा रानी ने सभी अतिथियों एवं आयोजन से जुड़े लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में गायत्री ज्ञान मंदिर की ओर से उमानंद शर्मा, सावित्री शर्मा, शिव प्रसाद सिंह एवं देवेन्द्र सिंह सहित संस्थान के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य सतीश चन्द्र तिवारी, प्रशासनिक प्रबन्धक विनोद त्रिपाठी, नर्सिंग प्राचार्या डॉ. के. रोजा रानी, संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।







Post a Comment