Top News

श्री श्री दुर्गा पूजा समिति अनपरा बाजार की कार्यकारिणी गठित

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 

पुरानी सब्जी मंडी में भव्य दुर्गा पूजा आयोजन की तैयारियां तेज


अनपरा।
अनपरा बाजार स्थित पुरानी सब्जी मंडी में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य एवं श्रद्धापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से श्री श्री दुर्गा पूजा समिति अनपरा बाजार की कार्यकारिणी का गठन किया गया। समिति ने क्षेत्र के सभी व्यापारियों एवं श्रद्धालुओं से दुर्गा पूजा महोत्सव में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की है।

समिति में शारदा सिंह, नरेंद्र अग्रवाल, बसंत मौर्य, सुरेश जैन, दीपक सिंह, आनंदी सिंह, अरबिंद सिंह, मुन्ना चौबे, गजेंद्र प्रताप सिंह, मनीष श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता एवं जेपी गुप्ता को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं सरोज चौरसिया को अध्यक्ष, संजय जायसवाल को उपाध्यक्ष तथा मनीष जायसवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। महामंत्री की जिम्मेदारी श्रवण गर्ग, विकास सोनकर एवं कन्हैया चौरसिया को सौंपी गई है।

समिति के मीडिया प्रभारी के रूप में अशोक गोयल, रोशन शर्मा एवं पुष्पराज सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा समिति के सदस्यों में अजय तिवारी, अजय चौरसिया, धीरज शुक्ला, मनीष मद्धेशिया, आकाश सोनकर, रोशन चौरसिया, मोहन साहनी एवं राकेश वर्मा शामिल हैं।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि इस वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित करने के लिए आवश्यक तैयारियां की जाएंगी। आयोजन में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ पूजा स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

श्री श्री दुर्गा पूजा समिति अनपरा बाजार ने समस्त अनपरा बाजार के देवतुल्य व्यापारियों, श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों का हार्दिक स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन करते हुए आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव में सहयोग और सहभागिता की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume