Top News

कमेरा समाज की शान माननीय अनुप्रिया पटेल जी के कार्यक्रम में उमड़ेगा जनसैलाब - आनन्द पटेल दयालु

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 



सोनभद्र ।
रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़रछ एवं ग्राम पंचायत खेतकटवा में 13 सितंबर 2026 को डी.आर. ड्रीम, रॉबर्ट्सगंज में आयोजित होने वाले अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार माननीया अनुप्रिया पटेल जी के प्रस्तावित कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया गया।

ग्राम पंचायत पड़रछ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता श्री शंभू पटेल, पूर्व जिला सचिव ने की, जबकि ग्राम पंचायत खेतकटवा में आयोजित बैठक की अध्यक्षता श्री संतोष कन्नौजिया, जिला सचिव ने की। दोनों बैठकों में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री आनन्द पटेल दयालु, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच अपना दल (एस) ने कहा कि माननीया केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्षा आदरणीया बहन अनुप्रिया पटेल जी का 13 सितंबर 2026 को रॉबर्ट्सगंज में प्रस्तावित कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि कमेरा समाज की शान एवं करोड़ों लोगों की आवाज माननीय अनुप्रिया पटेल जी ने सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष कर समाज के वंचित, शोषित, दलित, पिछड़े, किसान, युवा एवं महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ेगा और रॉबर्ट्सगंज एक नया राजनीतिक इतिहास रचेगा।

श्री दयालु ने कहा कि अपना दल (एस) हमेशा दलितों, पिछड़ों, किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहा है। बहन अनुप्रिया पटेल जी के नेतृत्व में पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जनसंपर्क कर अधिकाधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल कराने की अपील की।

विशिष्ट अतिथि जनाब महताब आलम ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपनी लोकप्रिय नेता के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता और सदस्य अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में पहुंचाने का कार्य करे तथा स्वयं भी रॉबर्ट्सगंज पहुंचकर माननीय अनुप्रिया पटेल जी के विचारों को सुने।

बैठक का संचालन श्री विकास कुमार गौड़ ने किया।

मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में बृजेश पटेल, राम लखन पटेल, अमरनाथ पटेल, किशन पटेल, संजय पटेल, ठुरू पटेल, लल्लू पटेल, गिरवर पटेल, रामचरित्र पटेल, सुरेंद्र पटेल, पिंटू पटेल, राम विष्णु, रामराज पटेल, ईश्वर राय, नारायण राय, गोरख राय, विजय पटेल, सरवन पटेल, जयराम पटेल, रामरति एवं धर्मेंद्र राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सम्मानित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने 13 सितंबर 2026 को डी.आर. ड्रीम, रॉबर्ट्सगंज में आयोजित होने वाले माननीया अनुप्रिया पटेल जी के कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume