Top News

अपना दल (एस) की महत्वपूर्ण बैठक ओम चौराहा, ओबरा में विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रभुनाथ खरवार जी की अध्यक्षता में संपन्न

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद 


ओबरा (सोनभद्र)।
अपना दल (एस) की महत्वपूर्ण बैठक ओम चौराहा, ओबरा में विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रभुनाथ खरवार जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 13 सितंबर 2026 को रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र में आयोजित होने वाले माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीया बहन श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी के कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री आनन्द पटेल दयालु, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच उत्तर प्रदेश ने कहा कि 13 सितंबर 2026 को हम सबकी लोकप्रिय नेता आदरणीया माननीया अनुप्रिया पटेल जी का सोनभद्र आगमन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन कर दे तो रॉबर्ट्सगंज में जनसैलाब उमड़ पड़ेगा। सोनभद्र का यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होने जा रहा है और सभी विधानसभा, जोन एवं सेक्टर स्तर के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता भारी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी नेता को सुनेंगे।



विशिष्ट अतिथि जनाब महताब आलम, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि ओबरा विधानसभा से रिकॉर्ड संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी तथा अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

विशिष्ट अतिथि श्री शिवदत्त दुबे, जिला महासचिव एवं सह प्रभारी विधानसभा ओबरा ने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी नेता के विचारों को सुनने और संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेगा।

बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री रामलाल प्रजापति एवं श्री दीपक राजपूत सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



बैठक में उपस्थित सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में जनाब शरीफ खान (विधानसभा अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच), श्री सत्य प्रकाश पटेल (विधानसभा उपाध्यक्ष उत्तरी जोन एवं सह प्रभारी), श्री दुर्गेश चौबे (विधानसभा उपाध्यक्ष पूर्वी जोन एवं सह प्रभारी), श्री राम लखन खरवार (विधानसभा महासचिव), श्री सोनू प्रजापति (विधानसभा महासचिव), श्री कमलेश जायसवाल (विधानसभा सचिव), श्री तुलसीदास (कोषाध्यक्ष), श्री जगदीशपुर, श्री सुखदेव पानीका, श्री किस्मत लाल, श्री राम भजन गुप्ता, श्री राजबली प्रजापति (विधानसभा कार्यकारिणी सदस्य), श्री मोतीलाल (पश्चिमी जोन अध्यक्ष), श्री पप्पू पटेल (उत्तरी जोन अध्यक्ष), श्री राजू लोचन श्रीवास्तव (पूर्वी जोन अध्यक्ष), श्री विजय कुमार मिश्रा (पूर्वी जोन उपाध्यक्ष), श्री तुलसीदास प्रजापति (आईटी मंच), श्री अंबिका प्रसाद प्रजापति, श्री राम शंकर जायसवाल (सेक्टर अध्यक्ष), श्री राजकुमार जायसवाल (पूर्व सेक्टर अध्यक्ष), श्री अनिल कुमार, श्रीमती कौशल्या देवी, श्रीमती इंद्र कुमारी, श्री राजेश कुमार, श्री सानू तिवारी एवं श्री अशोक कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में 13 सितंबर 2026 को रॉबर्ट्सगंज में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume