Top News

-सोनभद्र के सभी तहसीलों में कार्यरत अधिकार मित्रों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, दिशा-निर्देश जारी

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद 

निर्बल, असहाय, एससी.एसटी. पूरी तरह निःशुल्क क़ानूनी सहायता के हकदार-प्राधिकरण सचिव राहुल। *


सोनभद्र ।
जनपद न्यायालय स्थित ए०डी०आर० भवन में ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र अन्तर्गत सभी तहसीलों में कार्यरत पीएलवी/अधिकार मित्रों की मासिक समीक्षा बैठक सिविल जज सी०डि०/सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र न्यायाधीश राहुल की अध्यक्षता में गुरुवार 10 सितम्बर 2026 को आयोजित हुई।

सभी पराविधिक स्वयं सेवकगण / (अधिकार मित्र) की मासिक क्रियाकलापों की जानकारी, कार्यक्षेत्र में आ रही व्यवहारिक समस्या, नालसा व सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, निर्दिष्ट बिन्दुओं पर हुई जागरूकता की समीक्षा के दौरान सचिव (पूर्णकालिक) द्वारा परा विधिक स्वयं सेवकों (PLVs) एवं अधिकार मित्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। न्यायाधीश ने कहा कि सभी स्वयं सेवक ग्रामीण व दूर-दराज के क्षेत्रों में विधिक जागरूकता शिविर लगाकर आमजन को उनके कानूनी अधिकारों तथा नालसा (NALSA) की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे आपदा पीड़ितों, असंगठित श्रमिकों, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों, नशा पीड़ितों, तस्करी व तेजाब हमले के शिकार लोगों, जन‌जातीय समूहों, पॉक्सो पीड़ितों के लिए योजनाएं तथा डिजिटल टेली-लॉ सेवाओं के प्रति विस्तार से जागरूक करें।      उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक यह संदेश पहुँचाया जाए कि गरीब, असहाय, महिलाएँ, बच्चे व अनुसूचित जाति जनजाति के लोग पूरी तरह निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के हकदार है। 

यह भी ताक़ीद किया कि मध्यस्थता केन्द्र पर उपस्थित आम लोगों को वैवाहिक मामलों में विवाद की स्थिति में किसी भी न्यायालय में वाद योजित करने के पूर्व प्री-लिटिगेशन स्तर पर उनके मध्य उपजे विवादों का समाधान करने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे प्री-लिटिगेशन स्टेज की उपयोगिता के बारे में अवगत कराने तथा अधिक से अधिक इसका लाभ उठाने व प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया।

इस अवसर पर परा विधिक स्वयं सेवकगण (अधिकार मित्र) रंजू कुमारी, निगार फरजाना,  सरिता लाहा, निर्मल कौर, मनोज कुमार पाठक, भोलानाथ, प्रदीप कुमार मिश्रा, अजय कुमार मिश्र, कमाल अहमद, दीपन कुमार, सुमन एवं  सपना की मौजूदगी रही।

      जानकारी राहुल, सिविल जज सी.डि./ सचिव (पूर्ण कालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दी गयी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume