Top News

सफाई कर्मियों को मिली नई पहचान, अब कहलाएंगे ‘दोस्त-मित्र’

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद 

डीएम चर्चित गौड़ ने ट्रैकसूट और जूते देकर पहल का किया शुभारंभ, सफाई कर्मियों के साथ बैठकर बढ़ाया सम्मान


सोनभद्र, 18 सितंबर।
नगर पंचायत पिपरी के सफाई कर्मियों को सम्मान और नई पहचान देने की दिशा में अनूठी पहल की गई। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सफाई कर्मियों को ट्रैकसूट और जूते प्रदान कर उन्हें अब ‘दोस्त-मित्र’ के नाम से संबोधित करने की पहल का शुभारंभ किया।

नई वेशभूषा में सजे सफाई कर्मियों के साथ डीएम ने बैठकर सामूहिक फोटो खिंचवाई। इस दौरान कर्मियों में सम्मान और नई पहचान को लेकर उत्साह नजर आया। डीएम ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सफाई कर्मियों की अहम भूमिका है। उन्हें सम्मान और अपनत्व का एहसास कराने के साथ नई वेशभूषा से उनकी अलग पहचान भी सुनिश्चित होगी।

डीएम ने सफाई कर्मियों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम वित्त एवं राजस्व वागीश कुमार शुक्ला, नगर पंचायत पिपरी अध्यक्ष दिग्विजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी और सफाई कर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume