Top News

बकाया पैसे को लेकर मारपीट, वांछित आरोपी गिरफ्तार

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद 

चोपन पुलिस की कार्रवाई, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप


सोनभद्र, 18 सितंबर।
चोपन थाना पुलिस ने मारपीट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 16 सितंबर को मारकुंडी मार्केट में दुकान के बकाया पैसे को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इस दौरान वादी और उसके परिजनों के साथ लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से मारपीट की गई थी।

मामले में चोपन थाने पर मु0अ0सं0 362/2026, धारा 191(2), 115(2), 109(1), 352 व 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने वांछित अभियुक्त संदीप यादव (19) पुत्र स्व. भोला यादव, निवासी मारकुंडी को शुक्रवार को मेन रोड मारकुंडी के पास से दोपहर 1:15 बजे गिरफ्तार किया। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार और सीओ नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई। टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश, कांस्टेबल श्रीकान्त कुमार और सुधीर कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume