Top News

लेबर अड्डे पर श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच, सैकड़ों ने कराया परीक्षण

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद 

श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर में बीपी-शुगर जांच के साथ मिली दवाएं, योजनाओं की भी दी जानकारी


सोनभद्र, 18 सितंबर।
श्रमिकों के स्वास्थ्य और कल्याण को लेकर नगर के लेबर अड्डे के पास शुक्रवार को ‘श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर’ आयोजित किया गया। शिविर में सैकड़ों श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

डॉक्टरों की टीम ने श्रमिकों की बीपी, शुगर समेत सामान्य स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराईं। कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रतिपाल वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. जेपी सिंह मौजूद रहे।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने श्रमिकों को श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं, सुरक्षा मानकों और विभिन्न हितलाभों की जानकारी दी। साथ ही श्रमिक पंजीयन और ई-श्रम कार्ड से जुड़ी प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों के हित में ऐसे स्वास्थ्य शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume