Top News

संकट मोचन झा बने जिला उपाध्यक्ष, देश दीपक मिश्रा को प्रदेश महासचिव की कमान

 


सोनभद्र ।
भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कॉन्सिल में संगठनात्मक विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आशीष सिंह द्वारा 16 सितंबर 2026 को प्रदेश कार्यालय से नई नियुक्तियों की घोषणा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष आशीष सिंह ने संकट मोचन झा को जिला उपाध्यक्ष तथा देश दीपक मिश्रा को प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नियुक्ति के बाद संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कहा कि नए पदाधिकारियों के अनुभव और सक्रियता से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा श्रमिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में मदद मिलेगी।


नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष संकट मोचन झा ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा श्रमिकों के हितों के लिए कार्य करने की बात कही।

वहीं, प्रदेश महासचिव देश दीपक मिश्रा ने भी प्रदेश अध्यक्ष आशीष सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन के विस्तार और श्रमिक हितों से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाने की बात कही।

प्रदेश कार्यालय से जारी नियुक्ति के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume