सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर स्क्रैप लदा ट्रक गायब कर मिर्जापुर में स्क्रैप बेचने और ट्रक कटवाने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने मिर्जापुर स्थित कबाड़ गोदाम से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक बरगवां से चुनार जा रहे ट्रक को लोढ़ी टोल प्लाजा के पास चालक को उतारकर कब्जे में लिया गया था। जांच के दौरान सीसीटीवी, तकनीकी साक्ष्यों और सीडीआर के आधार पर आरोपियों तक पुलिस पहुंची।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से ₹5 लाख नकद, करीब ₹15 लाख कीमत के ट्रक के कटे पुर्जे-अवशेष, चार मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई। कुल बरामदगी करीब ₹20 लाख की बताई गई है। मामले में नीरज यादव और उमाकांत यादव समेत अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।

Post a Comment