सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद
पलटे ट्रक से 4,297 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, 15,680 बोतलें मिलीं
सोनभद्र। ऑपरेशन शुद्धि के तहत दुद्धी पुलिस ने शराब तस्करी के बड़े मामले का खुलासा किया है। हाथीनाला-दुद्धी मार्ग पर रजखड़ घाटी में पलटे ट्रक से भूसी की आड़ में छिपाकर ले जाई जा रही 4,297 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार ट्रक संख्या JK05G3831 से 277 पेटियों और 100 प्लास्टिक बोरियों में कुल 15,680 बोतलें मिलीं। बरामद शराब और ट्रक की अनुमानित कीमत करीब 64 लाख रुपये है। मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ, जबकि चालक व अन्य लोग फरार मिले।
मामले में दुद्धी थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तस्करी से जुड़े आरोपियों की तलाश और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में दुद्धी पुलिस ने की।

Post a Comment