Top News

जनसुनवाई में मिली मदद, दिव्यांगजनों की राह हुई आसान

सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 

सीएसआर फंड से दो दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, छात्रा को पढ़ाई के लिए साइकिल


सोनभद्र।
जनसुनवाई में बुधवार को शिकायतों के साथ जरूरतमंदों के जीवन में बदलाव की तस्वीर भी देखने को मिली। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने दो दिव्यांगजनों को सीएसआर फंड से मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान कर उनके आवागमन को आसान बनाने की पहल की। वहीं, शिक्षा की राह सुगम बनाने के लिए एक छात्रा को साइकिल भी दी गई।

ग्राम तिरनाही बिच्छी निवासी दीपक पुत्र राजू और ग्राम मारकुंडी निवासी शशि पुत्र नान्हू, दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। जनसुनवाई में उनकी समस्या सुनने के बाद जिलाधिकारी ने उन्हें मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई। ट्राई साइकिल मिलते ही दोनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।

जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजनों को सुविधा, सम्मान और आत्मनिर्भरता उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। जनसुनवाई केवल शिकायत सुनने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना भी इसका उद्देश्य है।

इसी क्रम में ग्राम कैथी निवासी अनन्या पांडेय, रघुकुल अकादमी चतरा की छात्रा, को भी जिलाधिकारी ने साइकिल प्रदान की। उन्होंने छात्रा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए नियमित विद्यालय जाने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आने वाले दिव्यांगजनों और पात्र जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुसार शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी सुविधाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराया जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume