Top News

डीएम ने उठाई झाड़ू, पंचमुखी महादेव मंदिर में गूंजी स्वच्छता की अलख

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 

45 मिनट श्रमदान कर दिया जनभागीदारी का संदेश, एक टन प्लास्टिक जुटा; ₹2,500 मंदिर को समर्पित


सोनभद्र।
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘स्वच्छता ही सेवा’ की मुहिम सोमवार को उस समय जनभागीदारी की मिसाल बन गई, जब जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने राबर्ट्सगंज विकासखंड स्थित प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर में खुद झाड़ू थामकर श्रमदान किया। डीएम ने करीब 45 मिनट तक मंदिर परिसर और आसपास साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी श्रमदान किया। अभियान के दौरान मंदिर परिसर और आसपास से करीब 1000 किलो प्लास्टिक व सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र किया गया।

एकत्र प्लास्टिक को मौके पर ही कबाड़ी को बेचने से ₹2,500 प्राप्त हुए। जिलाधिकारी की पहल पर पूरी धनराशि मंदिर के रख-रखाव और व्यवस्थाओं के लिए मंदिर में ही समर्पित कर दी गई। स्वच्छता व्यवस्था को स्थायी बनाने के लिए मंदिर परिसर में दो डस्टबिन भी स्थापित कराए गए।

डीएम ने कहा कि धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की।

उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाना है। प्रशासन के साथ आमजन की सक्रिय भागीदारी से ही स्वच्छ और सुंदर वातावरण का निर्माण संभव है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume