Top News

करमा की चित्रकला प्रतियोगिता में साक्षी चौहान अव्वल

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 

आकाश द्वितीय और आर्यन ने हासिल किया तीसरा स्थान, पांच प्रतिभागी जाएंगे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में


करमा, सोनभद्र।
सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को करमा ब्लॉक में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें कक्षा पांच से आठ तक के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में कम्पोजिट विद्यालय बट की साक्षी चौहान ने प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय बैड़ाड़ के आकाश ने द्वितीय और कम्पोजिट विद्यालय सरौली के आर्यन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कम्पोजिट विद्यालय भटौलिया के अखिलेश कुमार चौथे तथा कम्पोजिट विद्यालय बघोर की नीतू पांचवें स्थान पर रहीं।

मुख्य अतिथि घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने बच्चों की कलाकृतियों का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया। विधायक व विशिष्ट अतिथियों ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में प्रथम पांच स्थान पाने वाले बच्चे अब जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume