सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद
भलूआ टोला में जगह-जगह कूड़े के ढेर, शिकायतों के बाद भी नहीं सुधरे हालात
ओबरा, सोनभद्र। नगर पंचायत ओबरा के भलूआ टोला स्थित वार्ड-14 में सफाई व्यवस्था की बदहाली से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। वार्ड में जगह-जगह कूड़े-कचरे के ढेर लगे हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ दुर्गंध और मच्छर-मक्खियों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नियमित सफाई और कूड़ा उठान की व्यवस्था प्रभावी नहीं होने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में आक्रोश है।
लोगों ने सवाल उठाया कि यदि नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था नियमित है तो वार्ड-14 में जगह-जगह कूड़े के ढेर क्यों दिखाई दे रहे हैं? स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर जिम्मेदारी तय करने और तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था केवल कागजों में नहीं, बल्कि धरातल पर भी दिखाई देनी चाहिए। अब देखना है कि नगर पंचायत प्रशासन इस समस्या को कब संज्ञान में लेकर वार्डवासियों को गंदगी से राहत दिलाता है।

Post a Comment