सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर गौरव कुमार
हरियाणा की प्रतिष्ठित कंपनी में ₹21,566 मासिक मानदेय पर असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन पद पर नियुक्ति
सलाईबनवा। अडाणी सीमेंट सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड श्री नीरज त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में अडाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित अडाणी कौशल विकास केन्द्र के प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद रोजगार से जोड़ा गया। तीन माह के असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले पांच युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
नियुक्ति पत्र का वितरण उपायुक्त उद्योग श्री बिनोद कुमार चौधरी एवं साइट सीएसआर हेड श्री मनोज चौबे ने संयुक्त रूप से किया। नियुक्ति पत्र हाथ में आते ही प्रशिक्षुओं और उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर अडाणी फाउंडेशन के साइट सीएसआर हेड मनोज चौबे ने बताया कि अडाणी कौशल विकास केन्द्र में युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में तीन माह के असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण के उपरांत पांच युवाओं का हरियाणा की एक प्रतिष्ठित कंपनी में असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन के पद पर चयन हुआ है। चयनित युवाओं को ₹21,566 रुपये मासिक मानदेय पर नियुक्ति दी गई है।
उन्होंने कहा कि अडाणी फाउंडेशन का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। आने वाले समय में भी विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित कर स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण एवं रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए अडाणी फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अडाणी कौशल विकास केन्द्र की ओर से सतेंद्र, अर्पित दुबे, प्रशिक्षक योगेन्द्र शर्मा, नीलम मोदनवाल सहित प्रशिक्षुओं के परिवारजन मौजूद रहे।


Post a Comment