Top News

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्ति और संस्कृति से सराबोर हुआ डॉ. अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 




राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी ने मोहा सबका मन, छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां




अनपरा/सोनभद्र।
तापीय परियोजना अनपरा कॉलोनी परिसर स्थित डॉ. अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अनपरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन के साथ किया गया।



विद्यालय के प्रधानाचार्य बलवन्त सिंह ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जब-जब समाज में अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्म और कर्तव्य का संदेश देता है। उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर हम अपने जीवन को सफल एवं सार्थक बना सकते हैं।



जन्माष्टमी समारोह के दौरान विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं लीलाओं पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया। वहीं विद्यालय परिसर में सजाई गई राधा-कृष्ण की मनमोहक एवं भव्य झांकी कार्यक्रम के आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। झांकी ने सभी का मन मोह लिया और पूरा वातावरण कृष्ण भक्ति से सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम का सफल आयोजन जयंती प्रमुख शोभा सिंह के निर्देशन में किया गया। आयोजन में अंशिका, आशुतोष, पंकज एवं प्रियांशु ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यालय के आचार्य बंधुओं एवं आचार्या बहनों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।



इस अवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त आचार्य बंधु, आचार्या बहनें एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने विद्यालय परिसर में आध्यात्मिकता, संस्कार और भारतीय संस्कृति की अनुपम छटा बिखेर दी।

अशोक कुमार सिंह

मीडिया प्रभारी

डॉ. अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अनपरा, सोनभद्र

मो. 8299229154

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume