Top News

सौर ऊर्जा से बदली ग्रामीण पेयजल व्यवस्था की तस्वीर, 8 नए संयंत्रों का उद्घाटन

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर गौरव कुमार 

कोटा-पनारी पंचायत में अडानी फाउंडेशन की बड़ी पहल, 25 संयंत्रों से 800 परिवारों को मिल रहा लाभ



सोनभद्र।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुगम पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में अडानी फाउंडेशन ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। अडानी सीमेंट सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड श्री नीरज त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में कोटा एवं पनारी पंचायत में अडानी फाउंडेशन द्वारा स्थापित 8 सौर ऊर्जा आधारित पेयजल संयंत्रों का उद्घाटन उपायुक्त उद्योग श्री बिनोद कुमार चौधरी ने किया।

उद्घाटन के दौरान ग्रामीणों को सौर ऊर्जा आधारित पेयजल संयंत्रों के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की इस पहल को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया गया। सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से संचालित इन संयंत्रों से ग्रामीण इलाकों में पेयजल व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही वैकल्पिक ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर साइट सीएसआर हेड श्री मनोज चौबे ने बताया कि अडानी फाउंडेशन पिछले दो वर्षों से कोटा और पनारी पंचायतों में ग्रामीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में दोनों पंचायतों में अब तक कुल 25 सौर ऊर्जा आधारित पेयजल संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं, जिनसे लगभग 800 परिवार सीधे लाभान्वित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अडानी फाउंडेशन का उद्देश्य केवल पेयजल उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र विकास की मजबूत नींव तैयार करना है। संस्था द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका, पशुधन विकास, जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना विकास, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार सृजन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी निरंतर कार्य किया जा रहा है।

सौर ऊर्जा आधारित पेयजल संयंत्रों की स्थापना से ग्रामीणों को जहां स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल रही है, वहीं सौर ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास को भी बढ़ावा मिल रहा है। ग्रामीणों ने अडानी फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी और जनहितकारी कदम बताया

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume