Top News

श्री नव युवक दुर्गा पूजा समिति की प्रथम बैठक संपन्न, सर्वसम्मति से सुमित कुमार सोनी बने अध्यक्ष

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 


अनपरा, सोनभद्र ।
वार्ड नंबर 18 स्थित बोस नगर में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर श्री नव युवक दुर्गा पूजा समिति की प्रथम बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य, आकर्षक एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से सभासद सुमित कुमार सोनी को समिति का अध्यक्ष चुना। वहीं मनीष श्रीवास्तव (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), जितेंद्र वर्मा सोनी, जइन्द्र प्रसाद सोनी, राधेश्याम यादव एवं डिंपल वर्मा को समिति का संरक्षक बनाया गया।

बैठक में दुर्गा पूजा पंडाल, सजावट, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। समिति के सदस्यों ने आपसी सहयोग, सहभागिता एवं उत्साह के साथ इस वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य रूप देने का संकल्प लिया। आयोजन की तैयारियों को गति देने के लिए जल्द ही अगली बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर प्रशांत मिश्रा, पिंटू वर्मा, पिंटू सोनी, त्रिलोक चंद सिंगला, सत्यम श्रीवास्तव, उमाशंकर शाह, नंद गोपाल गुप्ता, संजय विश्वकर्मा, अश्वनी ठाकुर, कपिल सोनी, आशीष मिश्रा सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

अध्यक्ष चुने जाने के बाद सुमित कुमार सोनी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा महोत्सव को सभी के सहयोग और सहभागिता से भव्य एवं यादगार बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोजन में क्षेत्रवासियों की सहभागिता को प्राथमिकता देते हुए धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume