Top News

तेज़ रफ़्तार बोलेरो की टक्कर से 65 वर्षीय पैदल यात्री घायल, चालक फरार

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 


दुद्धी (सोनभद्र)।
कोतवाली क्षेत्र के कादल गांव में सोमवार शाम करीब 7 बजे कादल चौराहा से आगे ब्रह्मदेव के घर के समीप रेणुकूट की ओर से दुद्धी की ओर आ रही एक तेज़ रफ़्तार बोलेरो ने पैदल चल रहे 65 वर्षीय राजकुमार महतो पुत्र स्व. बाउल महतो निवासी कादल, को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन सहित चालक मौके से भाग निकला।

टक्कर लगने के बाद राजकुमार महतो सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

चिकित्सकों के अनुसार, घायल के दाएं हाथ में फ्रैक्चर की आशंका है और उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे रेफर किया जा सकता है।परिजनों ने बताया कि राजकुमार महतो अपने मझौली स्थित नए घर से पुराने घर कादल आ रहे थे और पैदल चल रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार बोलेरो ने टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया।

परिजनों ने यह भी बताया कि जहां यह घटना घटी है, वहीं कल रविवार भी एक सड़क हादसा हुआ था जिसमें दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई थी। रविवार को दोपहर बाद अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सूरज गोंड (25)निवासी कटौली और मनोज गोंड (24) निवासी मझौली ,की मौत हो गई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume