सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद
चोपन पुलिस की कार्रवाई, दोनों वांछित आरोपी लंबे समय से चल रहे थे फरार
सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चोपन पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में वांछित 20-20 हजार रुपये के दो इनामिया आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में हुई कार्रवाई में अकरम कुरैशी (29) निवासी चिल्काटाड़ और सुनीता देवी (30) निवासी डाला चढ़ाई को पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार अकरम को मुर्दहवां मोड़ के पास से रात करीब 1:30 बजे, जबकि सुनीता को पटवध में सड़क किनारे से सुबह करीब 5:30 बजे गिरफ्तार किया गया। दोनों थाना चोपन में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित थे और उनकी गिरफ्तारी पर एसपी ने 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

Post a Comment