Top News

पढ़ाई के साथ हुनर भी सीखेंगे दिव्यांग बच्चे, आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद 

सीडीओ जागृति अवस्थी ने बचपन डे केयर सेंटर का किया निरीक्षण, शिक्षण-प्रशिक्षण से लेकर भोजन तक की परखी व्यवस्था


सोनभद्र।
दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के साथ हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रशासन ने फोकस बढ़ाया है। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित बचपन डे केयर सेंटर, एल-2 भवन लोढ़ी का निरीक्षण कर बच्चों की शिक्षण-प्रशिक्षण व्यवस्था और उन्हें मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।

सीडीओ ने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों और प्रशिक्षण की प्रगति की जानकारी शिक्षकों से ली। उन्होंने बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता भी परखी। साथ ही ड्रेस, बैग, कॉपी-किताब सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली।

प्रतिभा निखारने को हों नवाचार

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि सेंटर का संचालन नियमित और बेहतर ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों की जरूरतों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षण-प्रशिक्षण देने के साथ उनकी प्रतिभा और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने नवाचार आधारित गतिविधियों और प्रभावी प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए, ताकि बच्चे अपनी क्षमताओं को पहचानकर भविष्य में अधिक सक्षम और आत्मनिर्भर बन सकें।

निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्यां शुक्ला, सेंटर समन्वयक राहुल कुमार सिंह सहित शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume