सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद
कोन / सोनभद्र - शिक्षा क्षेत्र कोन के अंतर्गत विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश के क्रम में सोमवार दिनांक 07.09.2026 को संकुल स्तरीय मेधावी छात्र चयन परीक्षा उच्च प्राथमिक विद्यालय केवाल पर सकुशल सम्पन्न हुआ |
विद्यालय स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्राथमिक स्तर कक्षा 3 व कक्षा 5 के छात्र सहित उच्च प्राथमिक स्तर से कक्षा 6 व 8 के छात्रों का परीक्षा का आयोजन कर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रथम और द्वितीय छात्रों को संकुल शिक्षक मनीष कुमार त्रिपाठी द्वारा पुरस्कृत कर उन्हें स्मृति चिन्ह देकर उत्साहवर्धन किया गया | इस मौके पर अनुज कुमार वर्मा , अरुण कुमार मौर्य ,
नन्हकू सिंह ,जीतेन्द्र सिंह ,आशुतोष कुमार, अभिमन्यु सिंह ,विजय कुशवाहा ,चिंता देवी,
प्रेमपाल सिंह सहित विद्यालय के छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment