Top News

अनपरा गेस्टहाउस में भाजपा अनपरा मण्डल की कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना बैठक सम्पन्न

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 



अनपरा, सोनभद्र।
भारतीय जनता पार्टी अनपरा मण्डल के काशीमोड़ शक्तिकेन्द्र स्थित अनपरा गेस्टहाउस में मण्डल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की कार्यप्रणाली, आगामी योजनाओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री नंदलाल गुप्ता जी रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष श्री ओमकार केशरी जी उपस्थित रहे।

बैठक में मण्डल प्रवासी श्री प्रशांत श्रीवास्तव जी, मण्डल प्रभारी श्रीमती सुषमा गौड़ जी, जिला उपाध्यक्ष श्री सरजू बैसवार जी, जिला कार्यसमिति सदस्य श्री सुमित केशरी जी एवं जिला संयोजक श्रम प्रकोष्ठ श्री अनिल प्रधान जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य श्री प्रमोद शुक्ला 'बाबा' जी, श्री संजय त्रिपाठी जी, श्री सत्य प्रकाश सिंह जी, मण्डल महामंत्री श्री कृष्णा चौरसिया जी, श्री कृष्णा सिंह, श्री रवि कंग, श्री शिवप्रकाश बैसवार, श्री धर्मेन्द्र गुप्ता, श्री विकास जायसवाल, श्री आकाश पांडे, श्री कुंदन सिंह सहित मण्डल पदाधिकारीगण, मण्डल कार्यसमिति के सदस्य एवं शक्तिकेन्द्र संयोजक उपस्थित रहे।



बैठक के दौरान संगठन की कार्यप्रणाली को जमीनी स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका को प्रभावी करने तथा आगामी कार्यक्रमों एवं योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

बैठक का कुशल एवं प्रभावी संचालन मण्डल महामंत्री श्री अरिसुदन उर्फ प्रथम श्रीवास्तव जी द्वारा किया गया।

बैठक के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहितकारी बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume