Top News

सोनभद्र पुलिस बनी उत्तर प्रदेश में नंबर-1, IGRS शिकायत निस्तारण में लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह 


सोनभद्र।
जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सोनभद्र पुलिस ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। माह अगस्त-2026 की जारी IGRS रैंकिंग में सोनभद्र पुलिस ने सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए 100 में 100 अंक हासिल किए हैं।

इस उपलब्धि के साथ ही माह जुलाई-2026 की IGRS रैंकिंग में भी सोनभद्र पुलिस ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था, जिससे लगातार दूसरे माह प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल कर सोनभद्र पुलिस ने शिकायत निस्तारण के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और प्रभावी मॉनिटरिंग का परिचय दिया है।

शासन की मंशा के अनुरूप आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर सत्यापन करते हुए शिकायतकर्ताओं से संवाद कर नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया गया। शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता के आधार पर जनपद को प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ।

जनपद के कुल 22 थानों में से 20 थानों ने 100 में 100 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह उपलब्धि पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम भावना, बेहतर कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाती है।

यह सफलता पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल नेतृत्व, नियमित मॉनिटरिंग, शिकायतों की सतत समीक्षा तथा अधिकारियों को दिए गए समयबद्ध दिशा-निर्देशों का परिणाम मानी जा रही है।

लगातार दो माह प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना सोनभद्र पुलिस की  जनशिकायतों के प्रति संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

सोनभद्र पुलिस इससे पहले भी वर्ष 2026 में IGRS निस्तारण में प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल कर चुकी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume