Top News

कवि-लेखक समय की प्रतिध्वनि और भविष्य के मार्गदर्शक : डॉ. सुशील सिन्हा

 

सद्भावना मंच का शब्द-साधना सम्मान समारोह एवं विराट कवि सम्मेलन संपन्न


प्रयागराज।
सद्भावना मंच प्रयागराज के तत्वावधान में नीमसराय कॉलोनी, मुंडेरा स्थित राज गार्डन में ‘शब्द-साधना सम्मान समारोह एवं सद्भावना कवि सम्मेलन’ का आयोजन न्यायमूर्ति सुधीर नारायण की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के अध्यक्ष केपी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

स्वागताध्यक्ष वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुशील कुमार सिन्हा ने कहा कि कवि-लेखक समय की प्रतिध्वनि और भविष्य के मार्गदर्शक होते हैं। उनकी रचनाएं समाज को दिशा देने और सकारात्मक सोच विकसित करने का कार्य करती हैं।

कवि सम्मेलन का शुभारंभ प्रीता बाजपेई की सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद 57 कवियों ने अपनी रचनाओं का काव्य-पाठ कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। रचनाओं में देश, समाज, संवेदना और समसामयिक विषयों की विविध छवियां देखने को मिलीं। सभी कवियों को पुष्पहार, अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, सभासद दीपिका सिंह पटेल, डॉ. पीयूष दीक्षित, राजेंद्र सिंह, विनोद कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। संचालन डॉ. योगेंद्र कुमार मिश्र ‘विश्वबंधु’ ने किया। महामंत्री शम्भूनाथ श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume