Top News

मिशन शक्ति 5.0: महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों को लेकर सोनभद्र पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 

स्कूल-कॉलेज से बाजार और गांवों तक पहुंचीं मिशन शक्ति टीमें, महिलाओं-बालिकाओं को बताए सुरक्षा और कानूनी अधिकार


सोनभद्र।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर सोनभद्र पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के तहत जनजागरूकता अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

मिशन शक्ति टीमों ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों और ग्राम सभाओं में संवाद कर गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, महिला उत्पीड़न से जुड़े कानूनी अधिकारों और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही बाल विवाह, लैंगिक समानता, महिलाओं व बच्चों के प्रति हिंसा, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मुद्दों पर भी जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान साइबर अपराधों से बचाव पर भी विशेष जोर दिया गया। लोगों को फर्जी कॉल और लिंक से सावधान रहने, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने तथा किसी भी व्यक्ति के साथ OTP साझा न करने के प्रति जागरूक किया गया।

जरूरी हेल्पलाइन नंबर

112 — आपातकालीन सेवा

1090/1091 — महिला सुरक्षा

181 — महिला हेल्पलाइन

1930 — साइबर अपराध

1076 — मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की परेशानी या अपराध की स्थिति में बिना संकोच संबंधित हेल्पलाइन अथवा पुलिस से संपर्क करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume