सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल
अनपरा, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश बिजली इम्प्लाइज यूनियन, शाखा अनपरा की क्षेत्रीय कमेटी का वर्ष 2026-2027 का चुनाव संपन्न हो गया। रविवार 23 अगस्त 2026 को अनपरा स्थित ऑपरेटिंग स्टाफ मनोरंजन केंद्र में पूर्व सूचना के अनुसार यूनियन की क्षेत्रीय कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में वर्ष 2026-2027 के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। चुनाव अधिकारी प्रेम नाथ राय तथा चुनाव पर्यवेक्षक पी.एस. पाण्डेय, सोनभद्र की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता का0 कमलेश कुमार मौर्य ने की। चुनाव के दौरान यूनियन के विभिन्न पदों पर साथियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी
संरक्षक: विसम्भर सिंह
अध्यक्ष: का0 कमलेश कुमार मौर्य
कार्यवाहक अध्यक्ष: रामसेवक
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: जितेन्द्र खरवार
उपाध्यक्ष: श्रवण यादव एवं दिनेश यादव
मंत्री: का0 राजीव यादव
अतिरिक्त मंत्री: राहुल
संयुक्त मंत्री: अजीत कुशवाहा, पवन कुमार, श्रेया श्रीवास्तव एवं प्रियंका प्रजापति
संगठन मंत्री: कामता प्रसाद एवं राजेश मिश्रा
कोषाध्यक्ष: धर्मेन्द्र कुमार (प्रथम)
आडिटर: धर्मेन्द्र कुमार (द्वितीय)
कार्यालय मंत्री: जितेन्द्र कुमार
कार्यकारिणी सदस्य
नई कार्यकारिणी में राहुल मौर्य, शरद द्विवेदी, अनुप यादव, संतोष मौर्य, विशाल प्रजापति, रौनाथ मौर्य, मनोज वर्मा, रविन सिंह, संजय शर्मा, योगेश पाल, बलू यादव, संजय कुमार, संजय भारती, अवध राज सिंह, शिव कुमार उपाध्याय, सुरेन्द्र पाल, अनीता देवी, नैना देवी एवं राकेश वर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
बैठक के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं दी गईं। नई टीम से कर्मचारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की उम्मीद जताई गई।

Post a Comment