Top News

राष्ट्रगान के कथित अपमान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, एसपी के नाम सौंपा शिकायती पत्र

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर गौरव कुमार


सोनभद्र।
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा उन्नाव में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के कथित अपमान के मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन करने के बाद पुलिस अधीक्षक के नाम शिकायती पत्र कोतवाली रॉबर्ट्सगंज के माध्यम से सौंपा।जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड और शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कथित तौर पर विधानसभा अध्यक्ष को राष्ट्रगान के दौरान मंच से नीचे उतरकर कार्यक्रम स्थल की ओर जाते हुए देखा जा सकता है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राष्ट्रगान देश के सम्मान, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन से कार्यक्रम स्थल की सीसीटीवी फुटेज और उपलब्ध वीडियो रिकॉर्डिंग की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। नेताओं ने कहा कि जांच में यदि राष्ट्रगान के संबंध में किसी प्रकार का कानूनी उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाए। उन्होंने मामले को राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि कानून और तथ्यों के आधार पर देखने की मांग की। शिकायती पत्र सौंपने के दौरान पूर्व प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष कन्हैया पांडेय, जिला महासचिव दयाशंकर पांडेय, इनामुल अंसारी, मोहन बियार, उपाध्यक्ष बेबी सिंह, रेखा श्रीवास्तव, जिला महासचिव बाबूलाल पनिका, श्रीकांत मिश्रा, बृहतस भारती, सईद, अमरेश देव पांडेय सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume