सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर गौरव कुमार
रावर्ट्सगंज में तेली-गुप्ता-साहु समाज का समाजिक संकल्प, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता रहे मुख्य अतिथि
सोनभद्र। तेली गुप्ता साहू समाज संगठन समिति राबर्ट्सगंज के तत्वावधान में सामाजिक जागरूकता एवं सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने शिक्षा, विवाह, चिकित्सा एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता को लेकर सामूहिक रूप से सहयोग का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता रहे। संगठन समिति के प्रमुख राजेश गुप्ता तथा जिलाध्यक्ष कमलेश गुप्ता की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व सांसद प्रतिनिधि वाराणसी तेज बहादुर गुप्ता, वाराणसी खंड स्नातक एमएलसी प्रत्याशी देव कुमार राजू गुप्ता, किसान नेता राज नारायण गुप्ता तथा महिला सभा जिलाध्यक्ष चांदनी शामिल रहीं। वक्ताओं ने अपने संबोधन में समाज के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने पर जोर दिया। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों और बेटों के विवाह में सहायता, असहाय लोगों की मदद तथा जरूरतमंदों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंद परिवारों का सहयोग करना चाहिए, ताकि कोई भी गरीब व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा, इलाज या विवाह जैसी आवश्यकताओं से वंचित न रहे। कार्यक्रम में अवधेश गुप्ता, रमेश गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, डॉ. शिवकुमार गुप्ता, कैलाश गुप्ता, सुमित गुप्ता, अयोध्या प्रसाद गुप्ता, सरोज गुप्ता एवं अनिल कुमार गुप्ता सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment