Top News

श्रावण के अंतिम सोमवार पर विजयगढ से शिवद्वार धाम तक आस्था का सैलाब, जगह-जगह हुआ स्वागत

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर गौरव कुमार

कांवड यात्रा के दौरान देवेंद्र पांडेय का जन्मदिन समारोह, भक्तों ने खिलाया मिष्ठान, दी शुभकामनाएं, फिर रवाना हुए शिवद्वार धाम


सोनभद्र।
घोरावल निवास से वाहन द्वारा विजयगढ़ दुर्ग पहुंचकर वहां स्थित ऐतिहासिक रामसरोवर से पवित्र जल लेकर पैदल कावड़ यात्रा प्रारंभ की गई।इस पवित्र यात्रा में युवा साथियों में अनुज गौरव पांडेय, आशीष मिश्रा, श्याम मिश्रा, प्रकाश सिंह, रिकू, आकाश गुप्ता, अनूप शुक्ला, संदीप मौर्या, परमेश्वर बैसवार, गौरव पांडेय, लक्ष्मण प्रजापति, जवाहर कोल, सोनू पाल, विष्णु विश्वकर्मा, सुरेश कोल, गौतम कुमार, प्रकाश कुमार सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त शामिल हुए। पैदल यात्रा करते हुए टेटी माइनर में देवेंद्र पाण्डेय द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसाद एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई। तत्पश्चात रविवार को देवेंद्र पाण्डेय के जन्मदिवस के अवसर पर सभी भक्तों ने उन्हें शुभकामनाएं देकर मिष्ठान खिलाया और वहां से शिवद्वार धाम के लिए प्रस्थान किया। यात्रा के दौरान पठके गांव, केवली, ब्लॉक, बस स्टैंड, दुर्गा मंदिर, दीवा मोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने कावड़ यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया। तत्पश्चात सभी शिव भक्तों के साथ प्राचीन शिवद्वार धाम पहुंचकर श्रावण मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर जलाभिषेक कर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया गया तथा क्षेत्रवासियों की खुशहाली, कुशलता एवं समृद्धि के लिए कामना की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume