Top News

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का भव्य शुभारंभ

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर गौरव कुमार 

60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा, रक्षाबंधन पर तीन दिन सभी महिलाओं को मुफ्त सफर की सौगात


501 महिलाओं को मिठाई व साड़ी वितरित, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने पर जोर

सोनभद्र। लोकमाता अहिल्याबाई के त्याग, सेवा, सुशासन और नारी शक्ति की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। महिलाओं की भारी भीड़ से विकास भवन परिसर गूंज उठा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव संबोधन का प्रसारण किया गया, जिसे सुनकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन नारी शक्ति, सेवा, सुशासन और जनकल्याण की अद्भुत मिसाल है। प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।

उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी गई है। वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर तीन दिनों तक सभी महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सौगात मिलेगी। उन्होंने इसे महिलाओं के सम्मान और सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सोनभद्र के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को ब्रांडिंग, आकर्षक पैकेजिंग और बेहतर मार्केटिंग के जरिए विश्वस्तरीय पहचान दिलाई जाएगी। इससे स्थानीय उत्पादों का बाजार बढ़ेगा और महिलाएं आर्थिक रूप से और अधिक आत्मनिर्भर बनेंगी।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने 501 महिलाओं को मिठाई एवं साड़ी वितरित की। महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी से पूरा कार्यक्रम उत्साह और उमंग से सराबोर रहा।

इस अवसर पर एडीएम वागीश शुक्ला, एसडीएम आशीष त्रिपाठी, डीडीओ हेमंत सिंह, डीपीआरओ नमिता शरण, अपर सूचना अधिकारी विनय सिंह, डीपीओ विनीत सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, इशिका चौबे, गुड़िया तिवारी, किरण तिवारी, प्रमिला जायसवाल, मीनू चौबे, विंध्य नगर डिपो के एआरएम नागेंद्र पांडेय, सोनभद्र डिपो के एआरएम नद लाल वर्मा समेत अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume