Top News

गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर चन्द्रभूषण समेत 3 शातिर गिरफ्तार

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर गौरव कुमार

लूट-छिनैती, छेड़खानी और अवैध असलहों के मामलों में सक्रिय गैंग पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा


सोनभद्र।
संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर चन्द्रभूषण समेत तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरोह सुनसान स्थानों पर राहगीरों और युवक-युवतियों को निशाना बनाकर लूट-छिनैती व छेड़खानी जैसी घटनाओं को अंजाम देता था।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी दौरान बढ़ौली चौराहे पर मिली सूचना के आधार पर ईको प्वाइंट के पास घेराबंदी कर चन्द्रभूषण, अगस्त कोल उर्फ आजाद और अजय कुमार उर्फ राहुल कुमार को करीब 10:50 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक चन्द्रभूषण गिरोह का मुख्य संचालक था, जो सुनसान और कम आबादी वाले स्थानों को चिन्हित कर साथियों के साथ वारदात की योजना बनाता था। वहीं अगस्त कोल उर्फ आजाद और अजय कुमार उर्फ राहुल कुमार गिरोह के सक्रिय सदस्य के रूप में घटनाओं में सहयोग करते थे।

पुलिस ने बताया कि 8 अक्टूबर 2025 की घटना में युवक-युवती से मोबाइल और रुपये लूटने तथा महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया था। इसके अगले दिन पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों से 315 बोर के तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस, लूट का मोबाइल और धनराशि बरामद हुई थी। अजय कुमार के कब्जे से बरामद मोटोरोला मोबाइल की IMEI संख्या भी पीड़िता के मोबाइल से मेल खाई थी।

तीनों के खिलाफ लूट-छिनैती, महिला से छेड़खानी, अवैध शस्त्र और पुलिस-बदमाश मुठभेड़ समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। इनके विरुद्ध रॉबर्ट्सगंज थाने में मु0अ0सं0 713/2026, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और सहयोगियों की भूमिका की जांच के साथ अपराध से अर्जित चल-अचल संपत्ति और आर्थिक लाभ का भी पता लगा रही है। अवैध संपत्ति मिलने पर नियमानुसार जब्ती-कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

सोनभद्र पुलिस का संदेश स्पष्ट है—संगठित अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume