सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद
उचित मुआवजे और न्याय की मांग को लेकर सदर विधायक भूपेश चौबे को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, विधायक ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा
सोनभद्र। गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को विंध्य एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि से प्रभावित किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल सदर विधायक भूपेश चौबे से मिला। किसानों ने भूमि अधिग्रहण में उचित मूल्य निर्धारित किए जाने तथा उनके साथ हो रहे कथित अन्याय का निराकरण कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन विधायक के माध्यम से सौंपा।
विधायक भूपेश चौबे ने किसानों के मांग पत्र को सहर्ष स्वीकार करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि किसानों का हित उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में सरकार और उनकी ओर से जो भी संभव होगा, वह हरसंभव प्रयास करेंगे। किसी भी किसान के साथ किसी भी प्रकार का अहित न हो, इसके लिए पूरी गंभीरता से प्रयास किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा स्पष्ट है कि “जब अन्नदाता सुखी रहेगा, तभी समाज सुखी रहेगा और देश भी समृद्धि की ओर आगे बढ़ेगा।” उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाते हुए समाधान कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
किसानों ने कहा कि विंध्य एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए उनकी भूमि अधिग्रहित की जा रही है, ऐसे में उन्हें उनकी जमीन का उचित एवं न्यायसंगत मूल्य मिलना चाहिए। किसानों ने अपनी समस्याओं और मांगों को शासन तक पहुंचाने के लिए विधायक से सहयोग की अपेक्षा जताई।
प्रतिनिधिमंडल में विजय कुमार सिंह उर्फ मुन्नू सिंह, अशोक कुमार पांडेय, शीतला आचार्य, श्रीकांत त्रिपाठी, सुखनंदन पटेल, जगत कुमार पांडेय, लालजी देव पांडेय, अशोक चन्द्रवंशी, अमरेश चेरो, विनय श्रीवास्तव, सुशील कुमार, अजय कुमार, राजेश केसरी, रामसिंहासन वर्मा, राजू शर्मा, दीपक शर्मा, वीरेंद्र कुमार बिंद लीलारी सहित प्रभावित गांवों के बड़ी संख्या में सम्मानित किसान मौजूद रहे।
किसानों ने उम्मीद जताई कि विधायक के माध्यम से उनकी आवाज शासन तक पहुंचेगी और भूमि अधिग्रहण से जुड़ी समस्याओं का न्यायपूर्ण समाधान जल्द होगा।
जय हिंद।
जय जवान, जय किसान।

Post a Comment