सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल
अनपरा, सोनभद्र। अनपरा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सफल बनाने में सहयोग करने वाले प्रशासन, पुलिस विभाग, प्रेस-मीडिया बंधुओं तथा क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों के प्रति नूरिया मोहल्ला कमेटी ने तहेदिल से आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया है।
नूरिया मोहल्ला कमेटी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन एवं प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का कमेटी और उसके सदस्यों ने पूरी जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ पालन किया। कमेटी ने प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा धैर्य, सूझबूझ और सहयोग के साथ अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन की सराहना करते हुए विशेष धन्यवाद दिया।
कमेटी ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी लोगों ने आपसी भाईचारे, एकता एवं सहयोग की भावना के साथ कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में अपना योगदान दिया।
इस अवसर पर नूरिया मोहल्ला कमेटी के सदर श्री अब्दुल रशीद, सेक्रेटरी श्री जलालुद्दीन, नायब सदर श्री जावेद खान, नायब सेक्रेटरी श्री शाह मोहम्मद, खजांची याकूब भाई, सरफराज साहब एवं निहाल अहमद साहब सहित कमेटी के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।
इसके अलावा सिराज मोहम्मद, फिरोज मोहम्मद, ताज मोहम्मद, मोहम्मद नियाज, अमन, जमींन सागर सहित नूरिया मोहल्ला एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी सहयोगियों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कमेटी ने सभी सहयोगी भाइयों के प्रति दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।
प्रेस एवं मीडिया बंधुओं की भूमिका की भी कमेटी ने सराहना की। कहा गया कि मीडिया ने कार्यक्रम से संबंधित सकारात्मक समाचारों को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे समाज में आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचा।
अंत में नूरिया मोहल्ला कमेटी ने प्रशासन, पुलिस विभाग, प्रेस-मीडिया, जनप्रतिनिधियों, कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया।
कमेटी ने कहा कि उसकी प्राथमिकता हमेशा क्षेत्र में शांति, सौहार्द, आपसी भाईचारा एवं प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखना है।
— नूरिया मोहल्ला कमेटी, अनपरा




Post a Comment