Top News

*बीजपुर पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम एवं दहेज मृत्यु प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 


सोनभद्र थाना बीजपुर पुलिस ने एसपी के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी  विनय प्रभाकर साहनी के निर्देशन में थाना बीजपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

दिनांक 26.08.2026 को थाना बीजपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 94/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में तलाश एवं दबिश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सोनू पुत्र स्व0 रामलाल, निवासी ग्राम सिरसोती, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 24 वर्ष को शिव मंदिर सिरसोती के पास से प्रातः करीब 05:42 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण सोनू पुत्र स्व0 रामलाल निवासी ग्राम सिरसोती, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 24 वर्ष। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह , थाना बीजपुर उ0नि0 कमलाकान्त पाण्डेय,

हे0का0 भानू प्रताप यादव,

का0 कृष्ण कुमार गुप्ता

सोनभद्र पुलिस द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान लगातार जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume