Top News

मिशन शक्ति अभियान में ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद 

शादी का झांसा देकर प्रयागराज ले जाने वाला 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, नैनी स्टेशन के पास लॉज में तीन दिन ठहरने का खुलासा


ओबरा, सोनभद्र। 30 अगस्त 2026।

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत ओबरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद करते हुए उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना ओबरा सदानन्द राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, थाना ओबरा पर दर्ज मु0अ0सं0 181/2026, धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित नाबालिग बालिका को पुलिस टीम ने 30 अगस्त को सुबह करीब 9:40 बजे ओबरा डैम स्टेशन के पीछे वाली रोड से सकुशल बरामद किया। इसी दौरान मामले में नामजद आरोपित राहुल पुत्र रंजीत स्वीपर, निवासी सेक्टर-10, थाना ओबरा, उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

शादी का झांसा देकर प्रयागराज ले जाने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, बालिका की माता उर्मिला देवी पत्नी रामसेवक पनिका, निवासी सेक्टर-10, शराब भट्टी के पास, थाना ओबरा ने 30 अगस्त को थाना ओबरा में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री को 26 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे राहुल बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

शिकायत के आधार पर थाना ओबरा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने बालिका की तलाश शुरू की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में सामने आई प्रयागराज की कहानी

पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह 26 अगस्त को नाबालिग बालिका को शादी करने की बात कहकर बहला-फुसलाकर अपने साथ प्रयागराज ले गया था। वहां नैनी रेलवे स्टेशन के सामने स्थित अर्पित लॉज में कमरा लेकर करीब तीन दिन तक रुका।

आरोपित के अनुसार, उसे जब जानकारी हुई कि बालिका की माता ने उसके खिलाफ थाना ओबरा में मुकदमा दर्ज करा दिया है, तो वह बालिका को वापस छोड़कर स्वयं बाहर जाने की फिराक में था। इसी दौरान पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपित

राहुल पुत्र रंजीत स्वीपर, निवासी सेक्टर-10, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 22 वर्ष।


कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम


उपनिरीक्षक मो. जुनैद खान, थाना ओबरा


कांस्टेबल अरुण कुमार यादव, थाना ओबरा


महिला कांस्टेबल पूनम खरवार, थाना ओबरा


पुलिस ने नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume