Top News

थाना ओबरा में फायर सर्विस चोपन की टीम ने कराया अग्निशमन उपकरणों का प्रशिक्षण

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद 

पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आग से बचाव के बताए गुर, फायर फाइटिंग का कराया गया रिहर्सल




ओबरा/सोनभद्र।
थाना ओबरा परिसर में रविवार को फायर सर्विस चोपन के कर्मचारियों द्वारा अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान फायर सर्विस टीम ने थाना ओबरा के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण को आग बुझाने वाले विभिन्न उपकरणों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

फायर सर्विस कर्मियों ने कर्मचारियों को बताया कि आग लगने की स्थिति में किस प्रकार तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया जा सकता है। इस दौरान अग्निशमन उपकरणों के संचालन, उनके उपयोग की विधि तथा आग की विभिन्न परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान आग बुझाने का व्यावहारिक रिहर्सल (मॉक ड्रिल) भी कराया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों ने फायर उपकरणों का प्रयोग कर आग पर नियंत्रण पाने की प्रक्रिया को समझा और उसका अभ्यास किया।

फायर सर्विस चोपन की टीम ने कहा कि आग की घटनाओं के दौरान शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी होने से जान-माल के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

इस अवसर पर थाना ओबरा के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ किसी भी आकस्मिक अग्निकांड की स्थिति में तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार करना रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume