सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद
तापीय परियोजना अनपरा कालोनी परिसर स्थित डॉक्टर अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अनपरा में राखी एवं मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज की प्रवक्ता श्रीमती प्रीति सिंह , मुख्य अतिथि के रूप में इं0 रिचा बघेल तथा मातृ भारती की सदस्य श्रीमती माधुरी पाण्डेय उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य बलवन्त सिंह जी के द्वारा किया गया। राखी एवं मेंहदी आदि रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं:
* **मेहंदी प्रतियोगिता:** बहनों ने अपनी कलात्मकता का परिचय देते हुए हथेलियों पर आकर्षक रचे-बसे डिजाइन बनाए। एवं सुन्दर और आकर्षक राखियां बनाई गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी आगत अतिथियों और मातृ शक्तियों का आभार व्यक्त किया गया राखी प्रतियोगिता में बाल वर्ग में आराध्या, ज्योति सोनी, लक्ष्मी क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। किशोर वर्ग में सुहानी, आकांक्षा, वर्षा तथा तरुण वर्ग में नेहा सिंह, श्रुति शुक्ला, लक्ष्मी क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। मेंहदी प्रतियोगिता में बाल वर्ग में आरुषी किशोर वर्ग में प्रियांशी सिंह तरुण वर्ग में खुशी कुमारी प्रथम स्थान पर रहे।
* अशोक कुमार सिंह
* मीडिया प्रभारी
* डा0 अम्बेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अनपरा
* मो0 8299229154



Post a Comment