Top News

ब्रेकिंग न्यूज़: अनपरा के लाल टावर क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक की फांसी लगाकर हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 


अनपरा, सोनभद्र।
नगर पंचायत अनपरा के वार्ड नंबर 16 स्थित लाल टावर पुल के पास शनिवार, 8 अगस्त 2026 की सुबह एक 20 वर्षीय युवक की  फांसी लगाकर हुई मौत का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मधुसूदन कुंकर पुत्र स्वर्गीय तुरम कुंकर, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई है। वह मूल रूप से टाटानगर, झारखंड का रहने वाला था और वर्तमान में अनपरा के लाल टावर क्षेत्र में रह रहा था।

परिजनों के अनुसार युवक का करीब एक वर्ष पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। उसकी पत्नी का नाम सपना बताया गया है। परिजनों का कहना है कि पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। करीब दो दिन पूर्व पत्नी के दिल्ली चले जाने के बाद युवक काफी परेशान था। परिजनों के मुताबिक वह पिछले कुछ दिनों से ठीक से खाना-पीना भी नहीं कर रहा था।


शनिवार सुबह करीब 7 बजे परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिवार के लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया और तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए ले जाने की तैयारी की, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मृतक के बड़े भाई द्वारा प्रशासन को दी गई। सूचना मिलने पर वार्ड पार्षद भी मौके पर पहुंचे। वहीं, करीब सुबह 8:30 बजे डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस द्वारा घटना के संबंध में जांच-पड़ताल की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume