Top News

46 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी की सौगात, नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद 

कृषि विभाग में नवचयनित प्राविधिक सहायकों को राज्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र, किसानों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश


सोनभद्र, 25 अगस्त 2026।
लंबे इंतजार और कड़ी मेहनत के बाद सोनभद्र के 46 युवाओं के सपनों को मंगलवार को नई उड़ान मिली। कृषि विभाग में नवचयनित प्राविधिक सहायक ग्रुप-‘सी’ को नियुक्ति पत्र मिलने के साथ ही उनके सरकारी सेवाकाल की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उप कृषि निदेशक कार्यालय सभागार में किया गया।

जनपद स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग श्री संजीव कुमार गोंड ने नवचयनित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र सौंपे और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा की बड़ी जिम्मेदारी का शुभारंभ है। सभी कार्मिक ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता के साथ किसानों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

राज्यमंत्री ने कहा कि नए प्राविधिक सहायकों की नियुक्ति से कृषि विभाग को मजबूती मिलेगी और किसानों तक आधुनिक तकनीक, तकनीकी मार्गदर्शन एवं शासन की कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच और प्रभावी होगी।

कार्यक्रम में नवचयनित कार्मिकों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। नियुक्ति पत्र हाथ में आते ही अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने कृषि एवं किसान कल्याण के क्षेत्र में पूरी निष्ठा से योगदान देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं नवचयनित प्राविधिक सहायक मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume