Top News

दुद्धी में 25.28 करोड़ से बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद 

जामपानी में आधुनिक शिक्षा का नया केंद्र होगा तैयार, पहली किश्त में 8.85 करोड़ रुपये स्वीकृत


सोनभद्र।
दुद्धी क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। शासन ने तहसील दुद्धी के ग्राम जामपानी में मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। करीब 25 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह विद्यालय क्षेत्र में आधुनिक शिक्षा के नए केंद्र के रूप में विकसित होगा।

जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने बताया कि परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 25 करोड़ 28 लाख 08 हजार रुपये है। इसके सापेक्ष शासन ने प्रथम किश्त के रूप में 35 प्रतिशत यानी 8 करोड़ 84 लाख 82 हजार 800 रुपये अवमुक्त करने की स्वीकृति दी है। धनराशि जारी होने से निर्माण कार्य को तेजी मिलेगी।

विद्यालय का निर्माण शासन द्वारा नामित कार्यदायी संस्था कान्स्ट्रक्शन एण्ड डिजाइन सर्विसेज (उ.प्र. जल निगम) के माध्यम से कराया जाएगा। निर्माण में निर्धारित मानकों और गुणवत्ता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा तथा परियोजना को तय समय-सीमा में पूरा कराने के लिए संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण से दुद्धी क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक वातावरण, बेहतर आधारभूत सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। शासन से स्वीकृत धनराशि का नियमानुसार, पारदर्शी और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume