Top News

20 हजार के इनामिया वांछित अभियुक्त को पिपरी पुलिस ने दबोचा

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 


सोनभद्र, 27 अगस्त।
वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पिपरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त मुकेश मुंडा पुत्र बटोही मुंडा, निवासी धमधमिया, थाना खलारी, जिला रांची, झारखंड को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। अभियुक्त को 27 अगस्त को सुबह करीब 10:25 बजे धोकी नाला मोड़, मुर्धवा से दबोचा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त थाना पिपरी में दर्ज मु0अ0सं0-119/2026, धारा 316(3), 319(2), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस में वांछित था। पुलिस के अनुसार उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तारी टीम

उ0नि0 जितेन्द्र सरोज (चौकी प्रभारी रेणुकूट), का0 सुनील यादव एवं का0 आकाश तिवारी सहित थाना पिपरी पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume