सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद
सोनभद्र थाना रॉबर्स्टगंज पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया समरसेबल पंप बरामद किया गया है। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 26/27 जून 2026 की रात्रि में वादी रामनरेश मौर्य (अधिवक्ता) के खेत स्थित पाही की सीमेंटेड शीट तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा वहां लगा समरसेबल पंप चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-554/2026, धारा 331(4), 305ए बीएनएस* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। कृत कार्यवाही
दिनांक 04/05 जुलाई 2026 की रात्रि में क्षेत्र भ्रमण एवं रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पुसौली पोखरा से लोहबईया मार्ग स्थित रेलवे लाइन के पहले पुलिया के पास घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से चोरी किया गया एक अदद समरसेबल पंप बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पूछताछ का विवरण गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने दिनांक 26/27 जून 2026 की रात्रि में रामनरेश मौर्य (अधिवक्ता) के खेत स्थित पाही की सीमेंटेड शीट तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा वहां लगा समरसेबल पंप चोरी किया था। चोरी किए गए समरसेबल पंप को बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण नाम ऋषभ विश्वकर्मा पिता जवाहिर विश्वकर्मा उम्र : लगभग 23 वर्ष
निवासी : ग्राम बिजरी, थाना रॉबर्ट्सगंज, 2.आशीष यादव
पिता का नाम : दिनेश यादव
उम्र : लगभग 21 वर्ष
निवासी : ग्राम सहिजन कला, थाना रॉबर्ट्सगंज,बरामदगी का विवरण एक अदद चोरी किया गया समरसेबल पंप (मॉडल एवं सीरियल नंबर के आधार पर वादी द्वारा पहचान किया गया)।
गिरफ्तार/अनावरण करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 उमाशंकर यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज,मुख्य आरक्षी अवधेश प्रजापति, थाना रॉबर्ट्सगंज,आरक्षी अम्बुज सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज,रि0आ0 अमित शुक्ला, थाना रॉबर्ट्सगंज, रि0आ0 हरिश्चन्द्र, थाना रॉबर्ट्सगंज,
सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।

Post a Comment