सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल
अनपरा (सोनभद्र)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अनपरा पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
थाना अनपरा पुलिस ने मु.अ.सं. 60/2026 में दर्ज धारा 140(4), 115(2) एवं 351(2) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त रोकेश कुमार (25 वर्ष), पुत्र गंगाराम, निवासी रेहटा, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र को 27 जुलाई 2026 की रात लगभग 8:30 बजे मुखबिर की सूचना पर रेहटा मोड़ पुनर्वास गेट के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध उक्त मुकदमा पहले से पंजीकृत था और वह वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी की कार्रवाई में रेणुसागर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जयशंकर राय, हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह यादव, कांस्टेबल सौरभ वर्मा तथा रिजर्व कांस्टेबल गुप्त की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

إرسال تعليق