सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल
अनपरा, सोनभद्र। क्षत्रिय समाज द्वारा अनपरा तापीय परियोजना के सहायक अभियंता इं. अभय प्रताप सिंह के असामयिक निधन पर शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाज के लोगों ने उनके निधन को अत्यंत दुखद एवं अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
यह शोक सभा अवर अभियंता मनोरंजन केंद्र (जेई क्लब) में आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित रहे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि इं. अभय प्रताप सिंह अपने सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए सदैव याद किए जाएंगे।
शोक सभा में अशोक सिंह, तहसीलदार सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, संजीव सिंह, माधवेंद्र सिंह, अजय सिंह, संतोष सिंह, अविनाश सिंह, दीप नारायण सिंह, पुष्पराज सिंह, हरिओम सिंह सहित क्षत्रिय समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment